आजमगढ़, मई 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। शिक्षा के बेहतर माहौल और बालिकाओं के शिक्षा को बढ़ावा देने के दावे भले ही किए जा रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है। इसका ताजा उदाहरण विकास खंड सठियांव क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिकठी में देखने को मिल रहा है, जहां छात्राएं बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के बिना पढ़ाई करने को मजबूर हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिकठी के विद्यालय भवन का निर्माण पूरा हुए वगैर करीब दो वर्ष पहले विभाग को हैंडओवर कर दिया गया था। वर्ष 2025 में विद्यालय का पहला शैक्षिक सत्र शुरू हो गया, लेकिन आज तक यहां बिजली और पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। भीषण गर्मी के बीच छात्राओं और शिक्षकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में पानी की व्यवस्था न होने के कारण छात्राओं को पे...