कोडरमा, मई 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में बिजली एवं पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा के तत्वावधान में आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे गांधी चौक, कोडरमा से शुरू होकर जुलूस के रूप में जिला उपायुक्त कार्यालय तक जाएगा, जहां कार्यक्रम का समापन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, कोडरमा सांसद सह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा कोडरमा विधायक नीरा यादव शामिल होंगी। भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, जिला पदाधिकारियों, पूर्व जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों एवं आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है...