सोनभद्र, अप्रैल 5 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन ब्लाक के ग्राम पंचायत कोटा स्थित तेलगुड़वा के पश्चिम टोला गांव में बिजली पहुंचाने की मांग को लेकर अपना दल एस के नेता रविन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व मे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी अगर शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। रविन्द्र सिंह यादव ने कहा कि आजादी से लेकर के आज तक इस गांव में सरकार बिजली मुहैया नहीं करा पाई। कहा कि जिले के राज्यमंत्री सहित क्षेत्रीय विधायक एवं जिले के तमाम अधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद इस टोला में अभी तक बिजली नहीं पहुंच सकी, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि समय रहते जनप्रतिनिधि और अधिकारी उनकी समस्याओं को समाधान नहीं करते हैं तो एक बड़ा आंदोलन करने से इनकार नहीं किया जा सकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.