देहरादून, जुलाई 5 -- गोपेश्वर। विद्युत परियोजना से लगभग Rs.8 लाख मूल्य के बिजली लाइन निर्माण सामग्री चोरी प्रकरण का चमोली पुलिस ने अनावरण कर शत-प्रतिशत माल बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया टीएस पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में साइट इंजीनियर नकुल कुमार ने पुलिस सूचना देकर बताय आरडीएसएस परियोजना के अंतर्गत कर्णप्रयाग क्षेत्र के नौटी, पुडियाणी एवं जाख गांवों में बिजली लाइन बदलने हेतु साइट पर रखी गई लगभग 1100 मीटर पीवीसी केबल, 3-4 कुंतल एल्युमीनियम वायर एवं हार्डवेयर सामग्री अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार‌के निर्देश पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलिया...