बरेली, अप्रैल 27 -- सिरौली, संवाददाता। पिछले एक सप्ताह से नगर तथा आसपास के गांव सोना, धनोरा गौरी, खडरगपुर, हीरा नगला, नामदारगंज, धौरेला, गुरुवा, शाहपुर गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो गई है। बिजली न आने से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। नगर में लोग बूंद बूंद पीने के पानी को तरस रहे हैं। थोड़ी बहुत बिजली आती भी है तो बार-बार ट्रिपिंग होती है। गर्मी में सबसे ज्यादा दिक्कत मरीजों, बच्चों एवं महिलाओं को हो रही है। युवजन वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष आलम खान, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशफाक सकलानी एवं आजाद समाज पार्टी के परवेज खान ने बताया कि गर्मी के कारण जनता परेशान हो रही है। यह भी पढ़ें- अघोषित कटौती पर विधायक खफा, चीफ इंजीनियर को दिया अल्टीमेटम बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली समस्याओं को देखते हुए भी अनदेखी कर रहे हैं। एक स...