देवरिया, मई 22 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ओवरलोड के चलते रात रात भर बिजली न मिलने से गुरुवार की सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग तेलिया कला बिजली उपकेंद्र पर पहुंच गए और ताला जड़कर धरने पर बैठ गए। अधिकारियों के समझाने व 24 घण्टे में समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाने पर करीब दो घण्टे बाद धरना समाप्त हुआ। यह भी पढ़ें- बिजली न मिलने से फूटा लोगों का गुस्सा, उपकेंद्र पर ताला जड़ किया प्रदर्शनबिजली उपकेंद्र की स्थिति तेलिया कला बिजली केंद्र से तीन दर्जन गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। लोगों का कहना है कि केंद्र से पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इसी से आपूर्ति होती है। लोड को देखते हुए 6 माह पहले एक पांच का और ट्रांसफार्मर आया, लेकिन विभाग ने उस ट्रांसफार्मर को।लगाया नहीं। इसके चलते गर्मी के चलते लोड बढ़ने पर...