बदायूं, जुलाई 29 -- भाकियू ने सदर तहसील में पंचायत की। प्रदेश महासचिव सोहन पाल सिंह ने कहा कि बिजली कटौती के चलते किसानों की धान की फसल की रोपाई नहीं हो पा रही है। बिजली कटौती में सुधार किया जाये। प्रदेशध्यक्ष ने कहा कि किसानों को जरूरत के अनुसार उर्वरक दिया जाये। भूमि के गलत अंश में सुधार कराया जाये।किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान किया जाये। राशन कार्डों में यूनिट सुधार हो। धरना के बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम साईं आश्रित साखमुरी को ज्ञापन सौंपा। संतोष कुमार, वीरपाल बघेल, उपनेश कुमार, देवेंद्र सिंह, मितान सिंह, सोहन पाल सिंह, अजीत सिंह, राकेश पाल, अच्छन, सूरज पाल सिंह, मोहन लाल, रंजनी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...