बिजली न मिलने पर बिफरे ग्रामीण, उपकेंद्र का किया घेराव
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 23 -- मोहम्मदाबाद। भीषण गर्मी और बिजली संकट ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है। खिमसेपुर उपकेंद्र से जुड़े गांवों में किसानों को समय पर बिजली न मिलने से खेत सूखने लगे हैं। हालत यह है कि 48 घंटे में महज तीन घंटे बिजली मिल रही है। परेशान किसानों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा और सिकंदरपुर, बरारिख व रैसेपुर गांव के करीब आधा सैकड़ा किसान नीव करोरी बिजली घर पहुंच गए, जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। किसानों ने हाथ उठाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो फसलें पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगी। किसानों का कहना था कि दिन-रात मेहनत करने के बावजूद सिंचाई न होने से खेतों में खड़ी फसल सूख रही है और विभाग केवल आश्वासन दे रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली उपकेंद्र का घेराव कर दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.