हाथरस, जनवरी 4 -- सासनी। शनिवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सासनी प्रथम पर आरडीएसएस योजना के तहत टाउन द्वितीय फीडर पर मरम्त का कार्य किया गया। जिसके चलते जलेसर रोड, बिजाहरी ,नानऊ रोड, सीवर मोहल्ला, नगला ताल, मोहल्ला चामड़, की विद्युत आपूर्ति 10 से शाम 5बजे तक बाधित रही। जिससे लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई । सुबह से ही बिजली गुल होने से लोगों के सामने बहुत बड़ी परेशानी खड़ी हो गई। लोग जरूरत के हिसाब से पानी भी नहीं भर पाए थे। लोगों कों टंकी खाली खाली हो गई। जब शाम कों बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ आशीष रत्न का कहना है कि बिजली कटौती के बारे में अखबारों के माध्यम से अवगत कर दिया गया था, जिससे कि विद्युत उपभोक्ताओं को कोई परेशानी ना हो, मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति बंद रहेगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.