बिजली ने भी किया परेशान
इटावा औरैया, जून 14 -- इटावा। आंधी के बाद बिजली व्यवस्था अभी पटरी पर नहीं आ पाई थी इस बीच गर्मी बढ़ जाने के कारण भी बिजली और परेशान करने लगी है। फाल्ट होने लगे हैं। रविवार को पेड़ों की कटिंग करने के कारण फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में ज्ञान मंदिर से बजरिया तक की बिजली करीब चार घंटे तक बंद रही। इसी तरह मैनपुरी फाटक से संबंधित सिविल लाइन क्षेत्र की बिजली भी काम का चलने के कारण करीब 3 घंटे तक बंद रही। रामलीला रोड पर भी फाल्ट के कारण दोपहर में बिजली आती जाती बनी रही ।इसके चलते लोगों को गर्मी में परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी बिजली परेशान कर रही है चकरनगर क्षेत्र में रात में 4 घंटे ही बिजली सप्लाई मिली जबकि दोपहर में भी बिजली चली गई बताया गया की रोस्टिंग हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.