मऊ, अप्रैल 2 -- मऊ, संवाददाता। बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर गुरुवार को मुख्यालय पर स्थित कार्यालय अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल मऊ के मुख्य द्वार पर भोजनावकाश में कार्यरत कर्मचारी, अवर अभियन्ता, अभियंता आदि ने शान्तिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। जनहित में बिजली क्षेत्र के नीजीकरण के फैसले को वापस लेने की मांग किया। प्रदर्शन के दौरान मांग किया कि पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल बिजली निगम के नीजीकरण के फैसले को रद्द किया जाय और कर्मचारी, जूनियर इंजीरियर, अभियन्ताओं के उत्पीड़न की कार्रवाई को वापस लिया जाय। साथ ही अल्पवेतन भोगी संविदाकर्मियों की छॅटनी को बंद करने के साथ साथ छॅटनी किए गए अल्पवेतन भोगी संविदाकर्मियों को वापस निगमीय सेवा में लेने की मॉग की। अन्यथा की स्थिति में बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्...