शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- आगामी गर्मियों की तैयारी के लिए बिजली निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए तार बदलने से लेकर नई लाइन बनाने व ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि को बिजनेस प्लान में शामिल है। बिजली निगम में चिनौर सब डिवीजन क्षेत्र में पांच विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि की जाएगी तथा अटसलिया विद्युत उपकेंद्र क्षमता वृद्धि कर नया ट्रांसफार्मर को लगाने के साथ लाइन को दो भागों में विभाजित कर नई लाइन बनाई जाएगी। जिसमें एक लाइन मुख्य रूप से इंटस्ट्री के लिए रहेगी, तथा दूसरी लाइन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रहेगी। इसी तरह पुवायां डिवीजन के एक्सईएन पुनीत निगम ने मुड़िया कुर्मियात में नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य शामिल कराया है। यहां भी कई विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करके उपभोक्ताओं के लिए राहत शामिल की ...