मथुरा, जून 19 -- शहरी क्षेत्र के कुछ फीडरों पर लोड एवं लाइन लॉस अधिक होने से जहां बिजली आपूर्ति का सिस्टम गड़बड़ा रहा है, वहीं निगम को राजस्व की हानि हो रही है। इसको देखते हुए अधीक्षण अभियंता शहरी ने शहरी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में विजिलेंस एवं विभाग की टीम ने डीग गेट एवं वृंदावन में कार्रवाई करते हुए 11 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। अवैध केबलों को जब्त किया। चोरी करने वालों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। गुरुवार को एक्सईएन आशीष गुप्ता के निर्देशन में विजिलेंस प्रभारी अरुण कुमार, एई रेड्स सतेन्द्र, एसडीओ शुभम अग्रवाल एवं टीम के अन्य सदस्यों ने डीग गेट क्षेत्र में छापा मारा। यहां सात स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। टीम ने वृंदावन की कान्हा उपवन कॉलोनी में कार्रवाई की। यहां ...