फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 23 -- फर्रुखाबाद। मेगा वृहद शिविर में बिजली निगम के कारनामे को सुनकर न्यायिक और प्रशासनिक अफसर सन्न रह गये। कीरतपुर गांव के तुलाराम ने अपनी पीड़ा प्रार्थना पत्र के जरिए उजागर की। उसका कहना है कि उनके निवास पर एक चक्की लगी है। विजिलेंस टीम जबरन घर में घुस आई और अपने हाथ से तार जोड़कर वीडियो बनाया। इसके बाद एक लाख रुपये की डिमांड की गयी। जैसे-तैसे 45 हजार रुपये जोड़कर एक ड्राइवर को दे दिये। शेष रकम का इंतजाम शाम तक करने को कहा गया। जब इंतजाम नहीं हुआ तो फोन आया कि रुपये लेकर नहीं आए हो 45 हजार वापस करने आ रहे हैं। घर पर ही मिलना। रात के दस बजे तीन लोग घर के बाहर आये और धमकाया। 45 हजार रुपये वापस कर दिये। इसका वीडियो उसकी बेटी ने छत से बना लिया है। बाद में दूसरे दिन पता लगा कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.