फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 12 -- मोहम्मदाबाद। संकिसा रोड स्थित पावर हाउस के पास बिजली निगम के कर्मी रामरतन के बंद मकान में दिन दहाड़े चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने मुख्य गेट और ऊपर के कमरे का ताला तोड़कर घर में घुसने की क ोशिश की। रामरतन सुबह मकान में ताला लगाकर डयूटी गये थे। दोपहर में जब उनका पुत्र गाड़ी लेने घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजा खुला पाया और पिता को पूरी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। गेहूं की फसल जलकर राखमोहम्मदाबाद।रोहिला गांव में हाईटेशन लाइन की चिनगारी से दो बीघा गेहूं की फसल जल गयी। इससे किसान परेशान हो गया। िकसान ने बताया कि गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने मौके पर जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...