धनबाद, मई 22 -- बुधवार दोपहर आए तेज आंधी-पानी ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। मुकुंदा सब स्टेशन से होने वाली बिजली आपूर्ति ठप होने से अलकडीहा, एमओसीपी, जयरामपुर मोड़, चांद कुइया मोड़, गोलकड़ीह, घनुडीह, झरिया स्टेशन रोड और लोदना बाजार के करीब 10 हजार उपभोक्ता 24 घंटे से अंधेरे में हैं। मुख्य खराबी अलकडीहा बस्ती के पीछे हुई है, जहां 11केवी का मुख्य बिजली पोल उखड़कर तालाब में गिर गया। इसके अलावा कई जगहों पर पेड़ गिरने से मुख्य तार टूट गए हैं। भीषण गर्मी में बिजली-पानी के संकट से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। वहीं, मुकुंदा सब स्टेशन पर फोन न उठाए जाने से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। यह भी पढ़ें- मनसाही में 20 घंटे से बिजली बाधित, व्यवसायियों को हो रहा नुकसान बिजली विभाग के तकनीकी सूत्रों के अनुसार, तालाब से पोल न...