गंगापार, मई 16 -- हेतापट्टी विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाला गारापुर ग्राम सभा का मजरा सिताऊकापुरा में चार दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। बुधवार की शाम तेज आंधी के चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था डगमगा गई, जो आज तक सही नहीं हो सकी। गांव के लोग बिजली नहीं होने से पानी के लिए तड़प रहे हैं। कई लोग किराए पर जनरेटर मंगा कर किसी तरह से पानी की व्यवस्था कर रहे है। इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने कारण गर्मी के चलते बीमार होने की संभावना बढ़ गई है। मोबाइल चार्ज करना दूभर हो गया है। यह भी पढ़ें- 72 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, लोगों की बढ़ी परेशानी यह भी पढ़ें- बभनी के 40 गांवों में तीन से बिजली आपूर्ति ठप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...