छपरा, मार्च 31 -- फोटो 3: कांग्रेस भवन में मंगलवार को सारण पश्चिमी के नये जिलाध्यक्ष डॉ शंकर चौधरी व सुधीर कुमार राय को माला पहनकर स्वागत करते पूर्व विधायक का प्रतिमा कुमारी दास, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह व अन्य छपरा, एक संवाददाता। बिजली बिल की दरों में बढ़ोतरी, महंगाई और बेरोजगारी सहित विभिन्न जनसमस्याओं के विरोध में कांग्रेस द्वारा 2 अप्रैल को राज्यव्यापी प्रखंड स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को शहर के श्री नंदन पथ स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी दास ने यह जानकारी दी। उन्होंने केंद्र एवं राज्य की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिजली दरों में वृद्धि से आम जनता परेशान है। पूर्व विधायक ने ब...