जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- राज्य में बढ़ी बिजली दर, स्मार्ट मीटर के नाम पर कथित अनियमित बिलिंग और लगातार बिजली कटौती के विरोध में शुक्रवार को भाजपा ने प्रदर्शन किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में कदमा स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के महाप्रबंधक कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने महाप्रबंधक के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें 1 अप्रैल से लागू नई बिजली दर को वापस लेने, 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, जले ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदलने और अनावश्यक कटौती रोकने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- भाजपा ने बिजली विभाग के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन साथ ही स्मार्ट मीटर के नाम पर कथित मनमानी वसूली बंद करने की ...