कौशाम्बी, जून 1 -- बिजली दरों में बढ़ोतरी, गैस सिलेंडर के बढ़े दाम और अनियमित बिजली कटौती के विरोध में सोमवार को नगर पंचायत चरवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए आम जनता और व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि सरकार बिजली दरों में 10 प्रतिशत सरचार्ज बढ़ाना आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा हमला है। वहीं व्यवसायिक व छोटे गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ने से व्यापारियों और छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच अघोषित और अनियमित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहा। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि चरवा क्षेत्र के टाटा फीड...