चाईबासा, मार्च 26 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता बलमूचु ने कहा है कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार आपदा में अवसर खोजते हुए आम जनता पर बिजली दर वृद्धि का बोझ डाल रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण पहले से ही ऊर्जा संकट और महंगाई का दबाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हालिया निर्णय में बिजली दरों में औसतन 8% से 15% तक वृद्धि की गई है, साथ ही फिक्स्ड चार्ज बढ़ाकर घरेलू एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं दोनों को प्रभावित किया गया है, जिससे उत्पादन लागत बढ़ेगी और महंगाई में और इजाफा होगा। यह जनता के साथ अन्याय है।उन्होंने आगे कहा कि राज्य में कुल बिजली आपूर्ति क्षमता (खरीदी गई बिजली सहित) लगभग 2500-3000 मेगावाट है, लेकिन बिलिंग और वसूली के बीच भारी अंतर है तथा एटी& सी लॉस 25% से 30% तक बना हुआ है...