लखनऊ, मई 14 -- -नए कनेक्शन में इस्तेमाल किए जा रहे दूसरी योजना के मीटर पर भी कार्रवाई संभव -तय समय सीमा में कटे कनेक्शन न जुड़ने पर भी मुआवजे की मांग पर होगी चर्चा लखनऊ, विशेष संवाददाता।

बिजली दरों पर अंतिम सुनवाई बिजली दर पर आखिरी सुनवाई में पावर कारपोरेशन के खिलाफ कार्रवाई के लिए मोर्चा खुलना तय है। इस साल की बिजली दरों पर अंतिम सुनवाई के लिए विद्युत नियामक आयोग ने 20 मई को बैठक बुलाई है। इस बैठक में कारपोरेशन के खिलाफ आयोग में लंबित कई मुद्दे भी प्रमुखता से उठेंगे। इसमें उपभोक्ताओं के यहां बिना सहमति स्मार्ट मीटर लगाने और नये कनेक्शन स्मार्ट प्रीपेड मीटर सहित कई मामले शामिल हैं। साथ ही घरों में छोटी-मोटी दुकान चलाने वाले करीब 35 लाख उपभोक्ताओं को घरेलू विधा में ही छूट देने का मसला शामिल है।

राज्य सलाहकार समिति की बैठक 20 मई को राज्य ...