दरभंगा, अप्रैल 3 -- दरभंगा। भाकपा-माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बिहार में बिजली दरों में की गई नई बढ़ोतरी को जनता के साथ धोखा करार दिया है। उन्होंने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि चुनाव के समय 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा कर जनता को गुमराह किया गया, लेकिन महज चार महीनों में ही सरकार अपने वादों से मुकर गई। नई दरों के अनुसार अलग-अलग समय पर महंगी बिजली दरें लागू कर आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। यह स्पष्ट करता है कि राज्य सरकार लोगों को राहत देने के बजाय वसूली की नीति पर चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...