देहरादून, जून 30 -- सुराज सेवा दल ने ऊर्जा निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, बढ़ी बिजली दरों और उपभोक्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन किया। दल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने आरोप लगाया गया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है। बिजली चोरी के नाम पर आम लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, जबकि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया भी पारदर्शी नहीं है। संगठन ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बिजली के दरें बढ़ाने का विरोध किया। कहा कि यदि दरें बढ़ाई गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में सुराज सेवा दल का प्रदर्शन प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उपभोक्ताओं को राहत देने के ब...