अररिया, अप्रैल 28 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड के कुशमाहा पंचायत के वार्ड संख्या 07 में इन दिनों बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण ग्रामीणों में भारी रोष और दहशत का माहौल है। यहां हाई वोल्टेज (11 हजार वोल्ट) का तार गिर जाने से जहां एक तरफ बिजली आपूर्ति ठप हो गई है वहीं दूसरी तरफ जान-माल का खतरा लगातार बना हुआ है। इसको लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन उनके घरों के बिल्कुल ऊपर और कुछ जगहों पर तो घर के अंदर से होकर गुजर रही है। यह भी पढ़ें- अररिया : बिजली तार हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन यह स्थिति किसी भी वक्त एक बड़ी त्रासदी को निमंत्रण दे रही है। प्रभावित लोगों का कहना है कि वे हर पल डर के साये में जी...