लातेहार, मार्च 3 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क पर सोमवार को सुबह बिजली तार के शार्ट सर्किट होने से चिंगारी फेंकने लगा। इससे लोगों मे अफरा -तफरी मच गई। लोग इधर - उधर भागने लगे। बताया जाता है कि सड़क के ऊपर से बिजली तार गुजरा हुआ है। बिजली प्रवाहित तार पर एक पक्षी बैठ कर जैसे ही उड़ा, बिजली तार आपस मे टकरा गया और उससे चिंगारी फेकने लगा। गनीमत रही कि तुरंत चिंगारी फेंकना बन्द भी हो गया, नही तो बड़ा हादसा वहां हो सकता था। लोगों ने केबल तार लगाने की मांग की है। क्योंकि वहां यात्री बस सहित अन्य यात्री वाहन आकर रुकती है। कोई घटना हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...