बिजली तार विवाद में मारपीट, परिवार को जान से मारने की धमकी
आगरा, अप्रैल 25 -- शाहगंज क्षेत्र में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद बढ़ गया। मामला मारपीट और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने पति और बच्चों के साथ उसे बेरहमी से पीटा। गालियां दीं। दैवरेठा निवासी निक्की की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना 22 अप्रैल रात करीब 9 बजे की है। पड़ोस में रहने वाले सोनवीर, रवि, आशीष और अमित ने उसके घर के ऊपर से केबल यानी लाइट का तार डाल रखा है। जब उसने तार हटाने के लिए कहा तो आरोपित भड़क गए। सभी एक राय होकर पीड़िता, उसके पति और बच्चों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपितों ने अशोभनीय गालियां दीं। जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि पूरा परिवार दहशत में है। निक्की की तहरीर पर शाहगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.