बिजली तार में स्पार्किंग से घर जलकर राख, भैंस भी झुलसी
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- लखीमपुर। उचौलिया थाना क्षेत्र के सोनौआ गांव में रविंद्र कुशवाहा के घर में बिजली के तार में स्पार्किंग से भीषण आग लग गई। आग ने एक भैंस को भी चपेट में ले लिया। वह झुलस गई। एक बाइक सहित घर की पूरी गृहस्थी को चंद मिनटों में राख कर दिया। घटना उस समय घटी जब गृह स्वामी रविंद्र अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर बिजली के बोर्ड में स्पार्किंग के कारण आग भड़क उठी। विद्युत उपकेंद्र जेवी गंज पर लाइन में स्पार्किंग की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी। गांव वालों ने पानी डालकर और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.