औरंगाबाद, मार्च 14 -- हसपुरा प्रखंड के शिव भजन बिगहा में शनिवार को 11 हजार तार पर पुराने बरगद का पेड़ गिरने से गांव में बिजली बाधित हो गई। ग्रामीण अमर कुमार ने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। उसके बाद भी बिजली के तार नहीं जोड़ा गया । पूरे दिन उपभोक्ताओं के घर में अंधेरा छाया रहा। लगभग सौ घरों में बिजली कनेक्शन है। बिजली बाधित होने से बिजली से चलने वाले सारे उपकरण बंद हो गए। मोबाइल चार्ज करने के लिए बगल के गांव के घरों में जाना पड़ा। घरों का मोटर पंप से पानी टंकी में नही भर सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...