औरंगाबाद, मार्च 24 -- माली थाना पुलिस ने बिजली तार चोरी मामले में एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार रात रोहतास जिले के अगरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ गांव में छापेमारी कर अप्राथमिकी अभियुक्त राकेश कुमार को पकड़ा। उसकी पहचान गांव निवासी बेचन चौधरी के पुत्र के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि नवीनगर थाना क्षेत्र के शादी बिगहा गांव निवासी पिंटू कुमार सिंह ने पिछले महीने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आवेदन में माली थाना क्षेत्र के रामछोल गांव से जय तेंदुआ दोहर के बीच करीब तीन किलोमीटर तक बिजली तार काट लेने की शिकायत की गई थी। पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए चोरी गए तार को बरामद कर लिया था। इस मामले में अब तक छह चोरों को गिरफ्तार किया जा चुक...