मऊ, जून 8 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर के उत्तरी बाउंड्रीवॉल के समीप सोमवार की शाम करंट प्रवाहित नंगे तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। बिजली के तेज झटके के कारण जमीन पर गिरने से युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। परिसर में मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोपागंज थाना क्षेत्र के भरत मिलाप निवासी 25 वर्षीय दीपक गुप्ता पुत्र त्रिभुवन सोमवार की शाम करीब पांच बजे किसी आवश्यक कार्य से मधुबन तहसील परिसर में आया था। यह भी पढ़ें- टूटे पड़े तार की चपेट में आकर युवक की करंट लगने से मौत वह जैसे ही तहसील के उत्तरी छोर पर स्थित बाउंड्रीवॉल के समीप पहु...