बिजली तार की चपेट में आने से महिला झुलसी
बोकारो, जून 17 -- कसमार, प्रतिनिधि । जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराडीह पंचायत के बहादुरपुर के बड़कावन में अचानक बुधवार की सुबह जमीन के नीचे गिरे 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई जबकि एक मवेशी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह लगभग पांच बजे बहादुरपुर के बड़कवन टोला स्थित स्वागत होटल के पीछे मंगलवार को 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली के तार गिर गयी थी। इसी बीच गांव की महिला शहर बानू (45 वर्षीय) सुबह शौच के लिए बड़कवन स्वागत होटल के पीछे से गुजर रही थीं। इसी दौरान वह अचानक टूटकर झूल रहे 11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन तार के संपर्क में आ गईं। करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह गंभीर रूप से झुलस गईं। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे। इस घटना मे एक मवेशी की भी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर बाराडीह मुखिया प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.