आरा, जून 25 -- -गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज गांव में बुधवार की शाम हुआ हादसा -इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम आरा, हि.सं.। जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज गांव में बुधवार की शाम करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत महिला बीबीगंज गांव निवासी 55 वर्षीया मालती देवी थी। परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम वह आंगन में लगे रस्सी पर कपड़ा डाल रही थी। वहां बिजली का तार टूट कर नीचे गिर पड़ा था। कपड़ा डालने के दौरान उनका पैर उसी करंट प्रवाहित तार से सट गया। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक की ओर से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस...