जामताड़ा, फरवरी 28 -- बिजली तार की चपेट में आने से पुआल लदी पिकअप जली, 12 लाख के नुकसान का अनुमान बिंदापाथर,प्रतिनिधि। बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनाबांक के समीप शुक्रवार को हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से पुआल लदा पिकअप वाहन जलकर राख हो गया। हादसे में वाहन व पुआल समेत करीब 12 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। बताया जाता है कि मुर्गीबानी-नाला मुख्य मार्ग पर स्थित एक स्कूल के पास से गुजरते समय पुआल से लदा पिकअप ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार से छू गया। तार की ऊंचाई कम होने के कारण पुआल का ऊपरी हिस्सा संपर्क में आते ही शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी निकलते ही पुआल में आग लग गई। पुआल अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग ने कुछ ही क्षणों में विकराल रूप ले लिया और पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा। इस घटना के दौरान सड़क प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.