सिमडेगा, जून 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के कोचेडेगा पंचायत के लुकीबहार गांव में बिजली तार की चपेट में आने से दो मवेशी की मौत हो गई। घटना के बाद किसान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। किसान जोहन खेस का बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसान को ढांढस बंधाया। घटना के बाद किसान जोहन खेस ने प्रशासन एवं विद्युत विभाग से मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बैलों की मौत से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है और खेती का कार्य भी प्रभावित होगा। इधर, कोचेडेगा पंचायत के मुखिया शिशिर टोप्पो ने घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित किसान से मुलाकात की और नुकसान का जायजा लिया। मुखिया ने किसान को हर संभव सहयोग का भरोसा देते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने के लिए पहल करने की बात कह...