मुंगेर, मई 30 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। हरिणमार थानाक्षेत्र के हरिणमार पंचायत की वार्ड चार निवासी 55 वर्षीय नेहरू रजक की बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 10 बजे स्नान कर छत पर कपड़ा सूखने देने गया था। छत के ऊपर से हाई वोल्टेज तार तार गुजरा है। उसकी चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी विमल देवी के साथ तीन पुत्र क्रमशः राहुल कुमार रजक रोहित कुमार रजक एवं गुलशन कुमार को छोड़ गया है। परिजन ने बताया कि मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि छत के करीब तार रहने से हादसा हुआ। हरिणमार थानाध्यक्ष एके आजाद ने बताया कि, शव को पोस्ट...