पलामू, जून 2 -- हुसैनाबाद। प्रखंड के लोटनिया पंचायत स्थित पहाड़ीपर के समीप मंगलवार सुबह 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर गिर जाने से चार गायों की करंट लगने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पहाड़ीपर क्षेत्र में अचानक 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूटकर जमीन पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से बजर्डीह निवासी चना कुंवर, विश्वनाथ राम, सुदेश राम एवं रामाश्रय राम की एक-एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। लोटनिया पंचायत के मुखिया विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित पशुपालकों को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से जली झोपड़ी, बिजली विभाग पर 55 हजार रुपये का जुर्माना यह भी पढ़ें- करंट उतरने से दो मवेशियों क...