कोडरमा, अप्रैल 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जंग की तपिश का असर बिजली के तार पर भी दिखने लगा है। इसके कारण आम लोगों को घर बनाने में परेशानी आ रही है। झुमरीतिलैया के तिलैया थाना के करीब स्थित एक दुकानदार ने बताया कि सभी कंपनियों के तार की कीमतों में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसका सीधा असर बाजार पर पड़ा है और अन्य कंपनियों ने भी इसी राह पर चलते हुए अपने उत्पाद महंगे कर दिए हैं। तांबा नहीं आने से बढ़ी कीमत : वायर की कीमतों में वृद्धि की सबसे बड़ी वजह तांबे के दामों में तेजी है। तार निर्माण में तांबा प्रमुख कच्चा माल होता है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतों में उछाल आने से घरेलू बाजार भी प्रभावित हुआ है। अगर तांबे के दाम इसी तरह बढ़ते रहे, तो आने वाले महीनों में वायर और भी महंगे हो सकते हैं। दुकानदारों के अनुसार, ग्राहकों की संख्या घट...