फतेहपुर, दिसम्बर 12 -- धाता। शुक्रवार शाम थाना के पास एक ट्रक बिजली के तारों से टकरा गया। बाईपास के निकट स्थित गन्ना क्रय केंद्र से एक गन्ना लदा ट्रक गुजर रहा था। सड़क के ऊपर से गुजरी बिजली लाइन ट्रक में लदे गन्ने के संपर्क में आ गई, जिससे तारें फंस गईं और चार पोल तार समेत टूटकर सड़क पर गिर पड़े। तार और पोल गिरने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर चल रहे वाहनों को तत्काल रुकना पड़ा। इसी दौरान पास स्थित एक दुकान के बाहर लगे पोल भी टूटकर दुकान पर जा गिरे, जिससे दुकान को भारी नुकसान पहुंचा। दुकान के मालिक जितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरते पोल और तारों की चपेट में आने से उनकी दुकान का टीन शेड, चार लोहे के खंभे और चार दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। उनका कहना है कि कुल मिलाकर करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्ता...