सीवान, अप्रैल 24 -- सीवान। शहर के कई इलाकों में बिजली के तारों का जाल बेहद अव्यवस्थित तरीके से फैला हुआ है। जगह-जगह तार नीचे लटक रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। खासकर बारिश के समय करंट लगने की आशंका बढ़ जाती है। बच्चों और राहगीरों के लिए यह स्थिति खतरनाक है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से तारों को व्यवस्थित करने और पुराने तार बदलने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बांस-बल्ली के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...