वाराणसी, अप्रैल 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पारा चढ़ने से बिजली की मांग बेताहाशा बढ़ी है। अप्रैल में ही पिछले साल हुई बिजली खपत का रिकार्ड टूट गया। जिले में गुरुवार यानी 23 अप्रैल को 782 मेगावॉट बिजली खप गई। जबकि, शुक्रवार को लगभग 800 मेगावॉट बिजली की मांग का अनुमान लगाया गया। वहीं, पिछले साल 23 अप्रैल को अधिकतम 693 मेगावाट बिजली खपत दर्ज हुई थी।ट्रांसमिशन विभाग का दावा है कि यदि पारा इसी तरह चढ़ता रहा तो अप्रैल में ही बिजली की मांग 900 मेगावॉट पार कर जाएगी। जबकि यह मांग बीते साल जून-जुलाई में गई थी। सबसे अधिक दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक तथा रात 10 से सुबह 4 बजे तक बिजली खपत हुई। यह भी पढ़ें- हर दिन बढ़ रही मांग, अप्रैल में ही मई-जून जैसी बिजली खपत इसे पीकआवर माना गया है। इस दौरान एसी और कूलर जैसे उपकरण लगातार चलते हैं। ट्रांसमिशन विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.