बिजनौर, जून 18 -- क्षेत्र की ग्रामपंचायत रोशनपुर जागीर के गांव सादपुरी में एक युवक की बिजली के करंट लगने से आकस्मिक मौत हो गई। मृतक के दो छोटे बच्चो व पत्नी का सहारा उठ गया।बुधवार की रात गांव सादपुरी निवासी 28 वर्षीय नितिन कुमार पुत्र पप्पी पाल घर मे बिजली को ठीक करते उसे बिजली का तेज करंट लगने से उसकी हालत गंभीर हो गयी। परिजन नितिन को रात में ही उपचार के लिए नूरपुर निजि चिकित्सक के ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की सूचना से घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो छोटे-छोटे बच्चों व परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया। यह भी पढ़ें- करंट से किसान की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...