बक्सर, अप्रैल 1 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। शहर में बार-बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बीते कई दिनों से बिजली आपूर्ति में लगातार बाधा आ रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर दोपहर के समय अचानक बिजली कटने से लोग परेशान हो रहे हैं। बिजली ट्रिपिंग की वजह से न केवल घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि बाजारों में भी व्यापार प्रभावित हो रहा है। इनवर्टर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है, जिससे कई उपकरण खराब होने की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। शहरवासियों ने विभाग से मांग है कि जल्द से जल्द ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि, लोगों को राहत मिल सकें।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.