लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- लखीमपुर। सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन पर रविवार की रात करीब तीन बजे एक तेज स्पीड कार बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराई और उसमें आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से सभी को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर कर दिग गया। मृतक और घायल सभी सदर कोतवाली लखीमपुर के निवासी थे और आपस में दोस्त थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इंस्पेक्टर खीरी अविनाश सिंह ने बताया कि हादसा कस्बा ओयल की पुलिस चौकी के पास हुआ। रात तीन बजे के करीब एक कार आकर सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर से जा टकराई। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद कार में लगी आग, 3 युवकों की जलकर मौत, तीन झुलसे इस कार में कुल छह लोग सवार थे। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कार जल रही थी। किसी तरह श...