फतेहपुर, दिसम्बर 20 -- फतेहपुर। मुराइनटोला उपकेंद्र में कार्यरत टीजी-2 ने उपभोक्ता पर चेकिंग के दौरान अभद्रता करने के साथ ही सरकारी काम में बाधा डालने व जान से मारने की नियत से दौड़ाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुराइनटोला चौकी में दी गई तहरीर में टीजी-2 धीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह लाइनमैन दीपांशू, गोरेलाल, चंद्रशेखर, सर्फराज, राजा वर्मा के साथ बकाया वसूली के लिए अभियान चला रहे थे। इसी दौरान महाजरी मोहल्ले में चेकिंग के दौरान करीब आधा दर्जन उपभोक्ताओं ने गाली-गलौच करने के साथ ही अभ्रदता कर फावड़ा लेकर जान से मारने की नियत से टीम को दौड़ा लिया। किसी प्रकार टीम जान बचाकर वहां से निकल सकी। बताया कि लाइन मैन गोरेलाल को जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। कर्मी ने न्याय की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...