दरभंगा, अगस्त 26 -- पंकज महासेठ,दरभंगा। बिहार राज्य किसान सभा से सम्बद्ध दरभंगा जिला किसान काउंसिल की बैठक मंगलवार को लहेरियासराय, गुदरी बाजार स्थित किसान भवन प्रांगण में जिला उपाध्यक्ष राम अनुज यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में महंगाई, सुखाड़, बिजली-जल संकट, खाद की किल्लत, परचाधारियों की बेदखली और औद्योगिक क्षेत्र एवं सैटेलाइट सिटी के नाम पर किसानों से जबरन भूमि अधिग्रहण के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सचिव रामसागर पासवान ने रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को 3500 किसान-मजदूरों ने जिला समाहरणालय पर 'कॉर्पोरेट भारत छोड़ो, कानून तोड़ो, जेल भरो' अभियान में भाग लिया। उन्होंने इसके लिए किस कार्य करता हूं को बधाई दी। रिपोर्ट पर एक दर्जन वक्ताओं ने बहस में भाग लिया। बैठक में उपस्थित बिहार राज्य किसान सभा के वरिष...