मेरठ, जून 23 -- बिजली अफसरों की लापरवाही का एक मामला ओर सामने आया है। मामला ब्रह्मपुरी स्थित किड्स गार्डन पब्लिक स्कूल से जुड़ा है। बिजली अफसरों ने उपभोक्ता की शिकायत का समाधान करने से पहले ही बिजली बिल बकाए पर रिकवरी जारी कर दी। उपभोक्ता ने बिजली का बिल भी जमा कर दिया, लेकिन फिर भी कनेक्शन काट दिया। उपभोक्ता संजय शर्मा ने पूरे मामले को लेकर मेरठ से लेकर लखनऊ तक शिकायत की। जांच में सामने आया कि जिस नंबर की मीटर मेरठ में था, उसी नंबर का मीटर गाजियाबाद में चल रहा था। इसके बाद मीटर बदलवाकर एवं बिल संशोधित करके 1.22 लाख का उपभोक्ता को उपलब्ध कराया। जिसको जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून है। सोमवार को उपभोक्ता ने बिल जमा भी कर दिया। 19 जून को बकाए पर कनेक्शन काट दिया। शिकायत के बाद जांच में मामला सही निकलने पर सोमवार शाम को काटा कनेक्शन भी जुड़वा...