बागपत, जुलाई 1 -- भीषण गर्मी में बिजली संकट के बीच भोर में तीन बजे चेकिंग अभियान के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बकाया जमा न करने पर बिजली कनेक्शन काटने और बिजली चोरी रोकने के लिए विभागीय टीम पहुंची तो नाराज ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बिजलीघर का घेराव कर जेई को बंधक बना लिया। डेढ़ घंटे तक जेई को धूप में बैठाए रखा। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जेई को बंधनमुक्त कराया। ग्रामीणों ने गुरुवार को बिजलीघर पर पंचायत करने का निर्णय लिया है। निरपुड़ा गांव के बिजलीघर पर तैनात जेई संतोष कुमार ने तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच टीम के साथ कई घरों पर छापेमारी की। ग्रामीणों ने इतनी सुबह छापेमारी का कारण पूछा तो बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई से नाराज किसान दोपहर बाद बिजलीघर पहुंचे और घेराव कर जेई संतोष...