रामपुर, जून 6 -- ​रामपुर। बिजली चोरी रोकें और राजस्व बढ़ाने पर ध्यान दें। ये सभी बातें पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्कॉम), मेरठ के प्रबंध निदेशक (एमडी) रवीश गुप्ता ने कहीं। वह शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्कॉम), मेरठ के प्रबंध निदेशक (एमडी) रवीश गुप्ता ने शनिवार को विद्युत वितरण मंडल रामपुर के कार्यालय का औचक निरीक्षण और समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने रामपुर मंडल के वाणिज्यिक पैरामीटरों, विद्युत आपूर्ति की स्थिति और उपभोक्ता सेवाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहनता से समीक्षा की। समीक्षा बैठक में प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि 1912 टोल-फ्री नंबर पर आने वाली उपभोक्ता शिकायतों औ...