गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- ट्रांस हिंडन। शहर में बिजली चोरी को रोकने के लिए विद्युत निगम ने नए साल से कार्रवाई की योजना बनाई है। इसके लिए निगम ने 60 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम का गठन किया गया है, जो विभिन्न इलाकों में औचक छापेमारी करेगी। शहर के विभिन्न इलाकों से बिजली चोरी के मामले सामने आते हैं। इसको देखते हुए विद्युत निगम ने विशेष टीम बनाई है। अधिकारियों के अनुसार, बिजली चोरी से हर साल लाखों रुपये का नुकसान होता है। इसका असर राजस्व और उपभोक्ताओं पर पड़ता है। चोरी को रोकने के लिए टीम बिना पूर्व सूचना के जांच करेंगी। जांच के दौरान अवैध कनेक्शनों का वीडियो और फोटो भी खींचा जाएगा, ताकि सबूत के साथ कार्रवाई की जा सके। सतर्कता टीम जोन तीन के उपखंड अधिकारी राम प्रवेश भारती ने बताया कि टीम में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। अवैध कनेक्शन का...